फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला सहकर्मी को जबरन कार में बिठाया, रास्ते में की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नोएडा स्थित कॉलिंग कंपनी की महिला कर्मी ने कंपनी मैनेजर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 14 मार्च को शक्तिखंड तीन स्थित कंपनी मैनेजर के घर आयोजित शराब पार्टी के बाद मैनेजर ने जबरन कार में बिठाया। घर छोड़ने के बहाने रास्ते में अश्लील हरकतें की। साथ ही कार्यालयी जीवन बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने 20 दिन बाद आरोपी एरन पीटर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में नोएडा सेक्टर 104 निवासी महिला ने बताया कि वह कॉलिंग कंपनी में कार्यरत है। 13 मार्च को नाइट शिफ्ट थी। 14 मार्च तड़के उनके मैनेजर के मकान पर पार्टी का आयोजन किया गया। शराब पार्टी 8ः30 बजे तक चली। जब पार्टी पूरी हुई तब मैनेजर एरन पीटर्स ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही और दबाव बनाते हुए कार में बिठा लिया। बताया कि मैनेजर भी नशे में था। आरोप है कि गाड़ी में बैठते ही मैनेजर ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। नोएडा मेट्रो स्टेशन के पास छेड़छाड़ और अश्लीलता से तंग आकर किसी तरह वह गाड़ी से उतर गईं। तब आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह उनका कार्यालयी जीवन बर्बाद कर देगा। इसकी शिकायत के लिए उन्होंने अपनी टीम लीडर को कॉल की लेकिन उसने भी आरोपी का पक्ष लेते हुए अनसुना कर दिया। 15 मार्च को जब वह कार्यालय गईं तब से उनपर बार-बार कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोपी के बढ़ते दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव का कहना है कि सोमवार को पीड़िता के 164 के बयान कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें