फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के लिए: एनसीआर से बाइक चोरी करने वाले दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने ऐसे गिरोह का राजफाश किया है जो दिल्ली और एनसीआर से बाइक चोरी कर जिले के सुनसान स्थान पर छिपाकर लोगों को सस्ती दरों पर बेच देता है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की शाम पुलिस चेकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते नजर आए। पुलिस को देकर दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों युवक बाइक संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अंकुल कश्यप (19) निवासी ग्राम मुकारी थाना बलैनी जनपद बागपत और अंश भाटी (20) निवासी रामवाटिका बंथला थाना लोनी गाजियाबाद बताया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर से बाइक चोरी कर लोनी में सुनसान स्थान पर छिपा देते हैं। लोगों को चोरी की बाइक सस्ती दरों पर बेच देते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पांच अन्य बाइक आरटीओ कार्यालय के नजदीक खाली पड़े प्लॉट से बरामद कराई। बरामद चोरी की छह बाइकों की बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें