फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी परेशानी के लिए चलती ट्रेन से डायल करें 9454404444

Wed, 16 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
जीअारपी हेल्पलाइन नंबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब चलती ट्रेनों में होने वाली वारदात या भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आपको थाने-चौकी के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शिकायत करने के लिए ट्रेन भी नहीं छोड़नी पड़ेगी। ‘डायल 100’ की तरह जीआरपी ने पूरे यूपी के लिए एक व्हाट्सएप नंबर (9454404444) जारी किया है।
विज्ञापन


इस नंबर पर यात्री किसी भी वारदात या भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेंगे। आपकी यह शिकायत जीआरपी के महानिदेशक कार्यालय पहुंचेगी और 10 मिनट के भीतर आपके पास जीआरपी मदद को पहुंचेगी।

गाजियाबाद में सीओ जीआरपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी सोमवीर सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया, एसएसआई चमन प्रकाश शर्मा, हरविंदर सिंह ने बुधवार सुबह इस नंबर को लांच किया। उन्होंने इसके प्रचार-प्रसार के लिए स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों के बाहर-भीतर भी व्हाट्सएप नंबर के स्टीकर लगाए। 
विज्ञापन


सीओ जीआरपी ने बताया कि इस व्हाट्सएप नंबर से यूपी के सभी जीआरपी थानों के प्रभारी, सभी 13 सर्किल के सीओ और एसपी, डीआईजी, आईजी और खुद डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता जुड़े रहेंगे।

कोई भी यात्री इस नंबर पर मैसेज, ऑडियो या वीडियो डालेगा तो तत्काल सभी अधिकारी अलर्ट हो जाएंगे। वारदात अगर ट्रेन के अंदर होगी तो थाना प्रभारी तत्काल ट्रेन में मौजूद जीआरपी स्टाफ को सूचना देकर यात्री के पास भेजेंगे। तत्काल यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें