फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले खाद्य विभाग का एक्शन: गाजियाबाद में ट्रक से पकड़ा 700 किलो खोया, टीम ने छह सैंपल भरे

Tue, 03 Nov 2026 04:23 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बागपत से ट्रोनिका सिटी जा रहा 700 किलो खोया पकड़ा और उसके छह सैंपल लिए। विभाग लगातार अभियान चला रहा है, जिसके तहत कल भी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को  खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में संदिग्ध खोया बरामद किया है।
विज्ञापन


टीम ने मौके से छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि लावारिस मिले 700 किलोग्राम खोये को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि बागपत की तरफ से आ रहे ट्रक की जांच की गई जिसमें यह खोया पाया गया। खोये की गुणवत्ता मैं संदेह होनेसैंपल लिए।

जांच के दौरान ट्रक में 8 बड़ी डलियों में रखा लगभग 700 किलोग्राम खोया लावारिश मिला जिसका कोई  दावेदार सामने नहीं आया। खाद्य विभाग की टीम ने लावारिस खोये को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना ट्रोनिका सिटी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यदि उक्त खोया के वास्तविक मालिक संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, तो नियमानुसार नमूना लेने के बाद खोया उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। निर्धारित समय में वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर खोये को विनष्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें