फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाने में कॉकरोच मिलने पर गरम-धरम ढाबे को खाद्य विभाग ने कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहन नगर गरम-धर्म ढाबे पर खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद बुधवार को एडीएम सिटी विकास कश्यप और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान ढाबे के रसोई में गंदगी मिली तो अफसरों ने खाद्य सामग्री का नमूना लिया। इसके बाद नोटिस जारी कर मानक पूरे करने तक ढाबा बंद करा दिया गया। कहा कि जब तक सभी मानक पूरे करने के बाद ही उसे खोला लाएगा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष रॉय ने बताया कि मंगलवार को एक युवती ने ढाबे के खाने में मरा हुआ कॉकरोच होने की शिकायत पर एडीएम सिटी विकास कश्यप और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंमी। निरीक्षण के दौरान रसोई में काफी गंदगी मिली। खाद्य सामग्री भी लापरवाही से रखी हुई पाई गई। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने ढाबे की रसोई से नमूना लिया और ढाबा संचालक को रसोई में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही नोटिस देते हुए मानक पूरे करने और रिपोर्ट आने तक ढाबा बंद करा दिया गया।

क्या है मामला
सोमवार की रात एक परिवार जन्मदिवस के मौके पर ढाबे पर रात्रि भोज के लिए पहुंचा और उनके खाने में मरा हुआ कॉकरोच पाया निकला। इसकी शिकायत ढाबा संचालक से की, लेकिन उनकी ओर से ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसके बाद नाराज दिव्या परिहार ने वीडियो जारी कर इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया से की। उन्होंने जिला प्रशासन से ढाबे की रसोई की जांच कर ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें