फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोहरे के कारण कार बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र में हापुड़-मोदीनगर मार्ग स्थित मछरी कट के समीप सोमवार रात कोहरे के कारण कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भोलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उनको मेरठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना खरखौदा स्थित गांव नालपुर निवासी भोलू सिंह सोमवार को बाइक से किसी काम से भोजपुर आए थे। सोमवार शाम से ही घना कोहरा हो गया। जैसे वह हापुड़-मोदीनगर मार्ग स्थित मछरी कट के समीप पहुंचे तभी कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में भाेलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भोलू सिंह को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर किया गया। चिकित्सकाें ने भोलू सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें