फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नमो भारत स्टेशन से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा के बीच शुरू हुआ एफओबी, नहीं पार करनी पड़ेगी सड़क

Mon, 12 Jan 2026 11:21 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

शहीद स्थल न्यू बस अड्डा और नमो भारत स्टेशन के बीच 300 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज शुरू होने से यात्रियों को सड़क पार करने से मुक्ति मिल गई है। यह सुविधा यात्रा को सुरक्षित बनाएगी।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से नमो भारत ट्रेन पकड़ने के लिए अब पैदल सड़क पार नहीं करना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों के बीच करीब 300 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज शुरू हो गया है। मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत है। इस पुल के शुरू होने से बस अड्डे से बस पकड़ने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि यह दिल्ली मेट्रो के शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। लगभग 300 मीटर लंबा और 6.5 मीटर चौड़ा यह एफओबी नमो भारत स्टेशन के निचले पीडी लेवल को मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल से जुड़ गया है। इससे यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित, आसान और समय-बचाने वाली बन गई है। भविष्य में इस एफओबी पर ट्रेवलेटर लगाने की भी योजना है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन एक घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में है और शहर के प्रमुख बस टर्मिनल के पास स्थित है। आसपास के प्रमुख रिहायशी, व्यावसायिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को भी इस सुविधा से फायदा मिलेगा। ऐसे में यहां इंटरचेंज की अत्यंत आवश्यकता थी। दिल्ली मेट्रो के साथ इंटीग्रेटेड क्यूआर टिकटिंग व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। जिससे यात्री दोनों में से किसी भी परिवहन माध्यम के मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा दोनों के टिकट बुक कर सकते हैं। इससे बार-बार कतारों में खड़े होने की आवश्यकता समाप्त हो गई है। जैसे-जैसे शहरी परिवहन नेटवर्क का विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें