फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

Sun, 09 Aug 2026 02:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


इस दौरान कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत करते हुए भगवान शिव का जयघोष किया। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने प्रशासन के इस स्वागत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने उनकी यात्रा की भक्ति और उत्साह को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें