फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुंद्रा के लिए शुरू हुई उड़ान पर... किशनगढ़ के अस्थायी तौर पर हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट के लिए मंगलवार से उड़ान शुरू हो गई। पहली बार उड़ान भरी गई और इसमें 80 लोगों ने यात्रा की। वहीं, दूसरी ओर हिंडन से किशनगढ़ के लिए उड़ान अस्थायी तौर पर रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

दोनों ही उड़ान स्टार एयर की है। उड़ान योजना के तहत हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए उड़ान को मंजूरी दी थी। सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को मुंद्रा के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगा। स्टार एयर की 88 सीटर विमान दोपहर 01:50 बजे मुंद्रा से प्रस्थान कर कर दोपहर 03:45 बजे उड़ान हिंडन पहुंची। वापसी में शाम 04:15 बजे हिंडन से प्रस्थान कर शाम 06:10 बजे मुंद्रा पहुंची। एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि पहले दिन विमान से 80 से अधिक लोगों ने यात्रा की है। उन्होंने बताया कि मुंद्रा औद्योगिक शहर है, ऐसे में आम लोगों के साथ गाजियाबाद समेत एनसीआर के उद्यमी और व्यावसायियों को भी मुंद्रा की उड़ान का लाभ मिलेगा।
20 के बाद से किशनगढ़ के लिए नहीं भरी गई है उड़ान
हिंडन एयरपोर्ट से किशनगढ़ के लिए 20 जून के बाद से उड़ान नहीं भरी है। बता दें कि किशनगढ़ के लिए उड़ान पहली बार 2024 में शुरू हुई थी, लेकिन गत वर्ष फरवरी में ही उड़ान को बंद कर दिया गया था। स्टार एयर ने किशनगढ़ की अपनी यह उड़ान 25 अप्रैल को ही दोबारा शुरू किया था। इसी दिन कंपनी को मुंद्रा की उड़ान भी शुरू करनी थी, लेकिन मुंद्रा एयरपोर्ट के तैयार न होने से इसमें देरी हुई। अब मुंद्रा की उड़ान शुरू हुई तो किशनगढ़ की बंद कर दी गई। किशनगढ़ की उड़ान बंद होने के पीछे स्टार एयर के पास विमानों की संख्या सीमित होना बताया जा रहा है। एयरलाइंस कंपनी ने फिलहाल उड़ान बंद किए जाने के पीछे विमान कम होने का हवाला एयरपोर्ट प्रबंधन को दिया है। निदेशक ने बताया कि कंपनी ने उड़ान दोबारा शुरू होने की कोई जानकारी अभी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें