फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कल से मुंबई के लिए भी शुरू होगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद सोमवार से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि मुंबई के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट में 180 यात्री जा सकेंगे। मुंबई से सुबह 9:30 बजे उड़ान शुरू होगी और दोपहर 12.10 बजे विमान हिंडन पर उतरेगा। वापसी में दोपहर एक बजे विमान हिंडन से उड़ान भरेगा और शाम पौने चार बजे मुंबई पहुंचेगा।
विज्ञापन

22 से चेन्नई, 23 से जम्मू के लिए शुरु होगी फ्लाइट
इसी माह 22 मार्च को चेन्नई और 23 मार्च को जम्मू के लिए उड़ान शुरू हो रही है। इसके बाद 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान प्रस्तावित है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से यहां के लिए भी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आरंभ हो चुकी है। भुवनेश्वर के लिए हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान सुबह 9:20 बजे शुरू होगी और सुबह 11:45 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 12:15 बजे भुवनेश्वर से उड़ान शुरू होगी और दोपहर 2:30 बजे विमान हिंडन आएगी।
आठ शहरों के लिए है फ्लाइट
हिंडन एयरपोर्ट से आठ शहरों के लिए उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। किशनगढ़, नांदेड़, आदमपुर, लुधियाना व भठिंडा के लिए घरेलू विमान की सेवा सप्ताह हर दिन फ्लाइट है। गोवा, बंगलूरू और कोलकाता के लिए मार्च के पहले सप्ताह से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। तीनों जगह के लिए शनिवार को छोड़ अन्य सभी दिन में फ्लाइट है। बंगलूरू के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे विमान है जबकि गोवा के लिए सुबह साढ़े ग्यारह बजे की फ्लाइट है। कोलकाता की फ्लाइट शाम 5:20 बजे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें