फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान बढ़ी पर सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ी हैं, लेकिन सुविधाएं थमी हुई हैं। मार्च से अब तक यहां से 12 शहरों की उड़ान शुरू हो चुकी है और मई से इसकी संख्या 15 हो जाएगी, लेकिन छह वर्षों से चल रही एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पब्लिक वाहन की सुविधा देने की कवायद अब तक भी शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

उड़ानों की संख्या बढ़ने से प्रतिदिन हिंडन एयरपोर्ट के जरिये सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 800 से 1000 के बीच है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं, लेकिन यदि किसी के पास खुद का वाहन न हो तो कैब के अलावा उनके पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को दिक्कत अधिक होती है। एयरपोर्ट के बाहर से किसी को कोई पब्लिक वाहन न मिलने से लोग परेशान हो जाते हैं। कई बार मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 200 मीटर पैदल चलना पड़ता है। एयरपोर्ट के पानी की निकासी के लिए अब तक भी नाले का निर्माण नगर निगम की ओर से नहीं किया जा सका है।
इनसेट
रोड के दोनों और जमा रहता है गंदा पानी
एयरपोर्ट के दोनों और खाली प्लॉट हैं, जिनमें सिकंदरपुर गांव का पानी जमा रहता है। रोड के दोनों ओर लगाए गए पेड़-पौधे भी सूख चुके हैं। वर्ष 2019 में नगर निगम की ओर से 200 मीटर के दायरे तक एयरपोर्ट रोड के दोनों और फुलवारी विकसित की गई थी जिसके नाम पर अब महज खजूर के पेड़ बचे हुए हैं, अन्य सभी पौधे सूख चुके हैं, जिसकी सुध किसी ने नहीं ली। वहीं अक्सर रात के समय इस सड़क पर अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

इनसेट
घुमा देता है गुगल मैप
पब्लिक वाहन न होने और कोई शाइन मार्क न होने की वजह से गुगल मैप भी यात्रियों को लेकर सिकंदरपुर गांव के पीछे चक्कर काटता रहता है। पिछले दिनों बंगलुरु से आए अपने दोस्त को लेने पहुंचे इंदिरापुरम निवासी अजीत कोठारी ने इस बात की शिकायत भी की थी। उनके साथ ही अन्य यात्रियों ने भी इस बात की शिकायत एयरपोर्ट प्रबंधन से की थी, क्योंकि गुगल मैप की वजह से अब तक कई लोगों की फ्लाइट तक छूट चुकी है।
इनसेट
क्या बोले निदेशक
यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद हमने नगर निगम से एसटीपी कनेक्शन दिए जाने के लिए पत्र लिखा है। गुगल को भी एयरपोर्ट का लोकेशन भेज कर सही लोकेशन अपडेट करने के लिए पत्र भेजा था। जहां तक पब्लिक वाहन शुरू करने की बात है तो हम शटल बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उमेश यादव, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें