फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट पर उड़ानें तो बढ़ीं पर सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पांच वर्ष बाद हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ी, लेकिन सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। फरवरी 2025 से एक-एक कर यहां से अब तक कुल 13 शहरों के लिए उड़ान शुरू हो चुकी हैं। कई नए शहरों की उड़ान प्रस्तावित हैं। दूसरी ओर एयरपोर्ट पर अब बढ़ते यात्रियों की संख्या के मुकाबले सुविधाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रबंधन की प्रतिदिन यात्रियों की आवा-जाही रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1500 से अधिक लोग यहां से आते-जाते हैं। कई बार यह संख्या दो हजार के पार भी हो जाती है। इतनी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं लेकिन यहां यात्रियों के लिए कोई प्रतीक्षालय गृह नहीं है। ऐसे में एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों के परिजन यदि समय से उन्हें लेने नहीं पहुंच पाते तो लोगों को एयरपोर्ट से बाहर निकल कर धूप में अपनों का इंतजार करना पड़ता है। सुबह की पहली फ्लाइट लेने के लिए जो यात्री दूसरे शहरों से पहुंचते हैं, उन्हें एयरपोर्ट खुलने तक बाहर ही इंतजार करना पड़ता है। एयरपोर्ट से मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कोई पब्लिक वाहन नहीं चलते। इस वजह से भी लोगों को परेशानी होती है। इस संबंध में मार्च में ही कई लोगों ने ट्वीट कर नाराजगी भी जताई थी।
एयरपोर्ट का नहीं है अपना रनवे
हिंडन एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का रनवे प्रयोग किया जाता है। एयरपोर्ट प्रबंधन का अपना रनवे नहीं है, इस वजह से कई बार दिक्कत आती है। सुरक्षा की दृष्टि से कई बार ऐसा होता है, जब एयरफोर्स अपना रनवे बंद कर देता है, ऐसे में यहां से उड़ानें रद्द कर दी जाती हैं। एयरफोर्स अपना रनवे शनिवार को दोपहर बाद बंद कर देता है। ऐसे में अक्सर शनिवार को शहरों की उड़ान रद्द कर दी जाती हैं। अपना रनवे न होने की वजह से एयरलाइंस कंपनियों की मांग के बावजूद यहां वाच आवर्स नहीं बढ़ाया जा सका है। इस वजह से यहां देर शाम कोई भी उड़ान नहीं है। स्टार एयरलाइंस की ओर से वाच आवर्स बढ़ाए जाने की मांग की गई थी लेकिन एयरफोर्स की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से वाच आवर्स बढ़ाए जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

पांच माह बाद भी नहीं शुरू हो सकी शटल बस सेवा
फरवरी में जब गोवा, कोलाकाता, बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू हुई थी तो उसी दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन ने मेट्रो स्टेशन तक शटर बस सेवा शुरू करने की बात कही थी। पांच माह बीत जाने के बाद भी अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो सकी। अब तक परिवहन निगम से भी इस संबंध में कोई आपसी सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में कई बार यात्रियों को यहां उतरने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है।
एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक अनिल सिंह ने बताया कि
यहां शटल बस सेवा शुरू करने और अन्य सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन से बात हो रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन अपने यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें