फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, अब तक मरीजों की संख्या हुई 71

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में कतार में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। बरसात के बाद से डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 71 हो गई है। वर्तमान में 10-15 डेंगू मलेरिया के मरीजों का इलाज चल रहा है बाकी स्वस्थ हो गए हैं। अभी तक मलेरिया के भी 59 केस मिल चुके हैं। मलेरिया विभाग के सर्वे में अभी तक 450 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इन घरों में दोबारा सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि घरों में कूलर, गमलों, बैंक एटीएम में एसी के जमा हो रहे पानी में डेंगू का लार्वा मिल रहा है। विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने के साथ ही बता रही है कि सप्ताह में एक बार अपने कूलर, टंकी, गमले और फूलदान का पानी जरूर बदलें। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. आरके गुप्ता का कहना है कि डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है साथ ही सर्वे भी लगातार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें