सोनार ने पुलिस को बताया कि पांच बदमाश दुकान में घुस गए और उनके हाथ में तमंचा था। उनके इरादे को देखकर उन्होंने अपनी दुकान की रैक में रखा चाकू निकाल लिया और बदमाशों पर हमलावर हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने एक ज्वैलरी दुकान में डकैती का प्रयास किया। लूट की नीयत से आए बदमाश गोली चलाकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सोनार ने पुलिस को बताया कि पांच बदमाश दुकान में घुस गए और उनके हाथ में तमंचा था। उनके इरादे को देखकर उन्होंने अपनी दुकान की रैक में रखा चाकू निकाल लिया और बदमाशों पर हमलावर हो गए। इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे।