गाजियाबाद में नंद ग्राम के मोरटा चौकी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन गोदाम का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबिक चार अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भाटिया मोड़ निवासी आरिफ सैफी के गोदाम की छत डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान लिंटर गिर गया। जिसके मलबे में पांच मजदूर दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।