फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बरातियों पर हमले के मामले में दो नाबालिग सहित पांच पकड़े

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
गाजियाबाद। कुशलिया गांव में डीजे बजाने को लेकर बरातियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अन्य लोगाें की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि कुशलिया गांव में संतोष सैनी की बेटी की शादी थी। बरात मेरठ से आई थी। चढ़त जब नूरहसन के घर के बाहर पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने डीजे बजाने से मना किया। कहा कि नूरहसन के इकलौते बेटे की मौत हुई है। घर में मातम है। इसलिए आगे जाकर डीजे बजाएं। कुछ देर के लिए डीजे बंद हो गया, लेकिन कुछ आगे जाकर बरातियों ने दोबारा से डीजे बजवा दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले में घनश्याम ने रिहान, साकिब, अनस समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। रिहान, शाकिब, अनस काे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा दो नाबालिगों को को भी हिरासत में लिया गया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें