फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 29 लाख की लागत से वसुंधरा जोन में बनाए जाएंगे पांच कूड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। वसुंधरा जोन की सड़कों पर कूड़ा न फैले इसलिए नगर निगम वसुंधरा जोन में पांच अलग-अलग जगहों पर कूड़ा घर बनवाएगा। यहां करीब 29 लाख की लागत से कूड़ा घर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वसुंधरा जोन के निर्माण विभाग के अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया कि यह कूड़ा घर वसुंधरा जोन के अलग-अलग इलाकों में बनाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि यह कूड़ाघर साहिबाबाद सब्जी मंडी, साहिबाबाद डिपो, एलिवेटेड रोड नहर के नीचे और इंदिरापुरम थाने के पास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर दिनभर जो भी कूड़ा जमा होगा उसे समयानुसार निगम की कूड़ा गाड़ी आकर वहां से कूड़ा ले जाया करेगी। दरअसल, यह ऐसी जगह हैं जहां पहले से ही लोग कूड़ा डालते रहे हैं। कूड़ा घर न होने के बावजूद यहां कूड़े का ढेर लगा रहता है और आए दिन यहां कूड़े में आग लगा दी जाती है। अब कूड़ा घर बनने से कूड़ा सड़क पर नहीं फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें