फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन छाए गाजियाबाद, अलीगढ़ और इटावा के खिलाड़ी

Sun, 17 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद में शनिवार को 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन कुश्ती, जूडो और जिमभनास्टिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जोन में शामिल मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, एटा, गौतमबुद्धनगर सहित कुल 13 टीमों के बीच कांटे की टक्कर शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुश्ती में गाजियाबाद और अलीगढ़ ने दो-दो गोल्ड मेडल, जबकि जूडो में इटावा के नाम पहला गोल्ड मेडल रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएसी उपमहानिरीक्षक मेरठ अनुभाग नवनीत कुमार राणा ने किया। 47वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक योगेश कुमार, उप सेनानायक आभा सिंह व मुनेंद्र प्रताप सिंह चौहान सहित आदि लोग रहे। फिर कुश्ती की ग्रीको रोमन शैली में 98 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल गाजियाबाद के संजय कुमार, सिल्वर मेडल मेरठ 49वीं वाहिनी के सतेंद्र सचिन और ब्रांज मेडल इटावा के रजनेश व गाजियाबाद के लाखन ने प्राप्त किया।

130 किलो भारवर्ग में गाजियाबाद के सलीम हुसैन ने गोल्ड, संजीव कुमार ने सिल्वर और आगरा के राजेंद्र सिंह व मुरादाबाद के नंदकिशोर ने ब्रांज हासिल किया। कुश्ती फ्रीस्टाइल शैली में 61 किलो भारवर्ग में अलीगढ़ 38वीं वाहिनी के विजय कुमार ने गोल्ड, गौतमबुद्धनगर के योगेंद्र नागर ने सिल्वर और गाजियाबाद के प्रवीण व आगरा के प्रदीप कुमार ने ब्रांच हासिल किया।
विज्ञापन


65 किलो भारवर्ग में अलीगढ़ के श्यामबीर सिंह ने गोल्ड, गौतमबुद्धनगर के महेश शर्मा ने सिल्वर और गाजियाबाद के नरेंद्र ने ब्रांज मेडल हासिल किया। जूडो में इटावा 28वीं वाहिनी के अजय कुमार ने गोल्ड, मेरठ छठवीं वाहिनी के योगेश कुमार ने सिल्वर और गौतमबुद्धनगर के योगेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें