फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑपरेशन सिंदूर की मनाई पहली वर्षगांठ, दिखाई डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्रीदेखते ​​शिक्षक व छात्र। स्रोत: सं
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर। जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम हुए और छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के सभी कैडेट्स ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आचार्य सचिन कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया।
इस अवसर पर मनोज सिंघल, जीव विज्ञान प्रवक्ता विकास गुप्ता, छत्रपति शिवाजी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से 41 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशीष नौटियाल के निर्देशन में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. यजवेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की डॉक्यूमेंट्री विद्यार्थियों में देश सेवा के प्रति समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करती हैं।
उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से भी अवगत कराया। इस दौरान प्नो. पीके त्यागी, प्रो. चंद्रावती, प्रो. सीमांत कुमार दुबे, प्रो. ऋषि कुमार अग्रवाल, डॉ. आलोक कुमार तिवारी, डॉ. हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें