गाजियाबाद। कई सालों के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शहर के लोगों ने 4 करोड़ से अधिक के पटाखे छोड़े। पटाखा कारोबारियों के एसोसिएशन के अनुसार इस बार पहले ही तुलना में डिमांड बहुत ज्यादा थी, लेकिन कम समय के कारण प्रतिबंध से पहले लगने वाली दुकानों पर हुई बिक्री से कम रही। हालांकि इसके बाद भी पटाखा दुकानों पर भीड़ रही। वहीं 20 अक्तूबर तक ही मंजूरी मिलने के कारण मंगलवार को सभी दुकानें हटा ली गईं।
फुटकर पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस बार दो दिन पटाखा खरीदारों की संख्या अच्छी थी। समय की कमी के कारण पटाखे कम थे। इससे कई लोगों को उनकी पसंद के पटाखे नहीं मिल सके। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार दो दिन में 4 करोड़ रुपये के ग्रीन पटाखे बेचे गए हैं।
अवैध पटाखों की बिक्री का आरोप
एसोसिएशन के अध्यक्ष का आरोप है कि जहां फुटकर कारोबारी भागदाैड़ कर मंजूरी लेने के बाद पटाखे बेच रहे थे। इसके अलावा कई स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे बेच गए। आरोप है कि इस दाैरान कुछ लोगों ने उन पटाखों को भी बेचा जो मानक अनुसार नहीं थे। इसके बाद भी कई सालों के बाद पटाखों की दुकानें लगने का लोगों में क्रेज दिखा।