फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी फेज दो स्थित विंडसर एंड नोवा सोसायटी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिव्या सिंघल के फ्लैट में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। हादसा शॉर्ट-सर्किट की वजह से हुआ और आग की चपेट में आकर बालकनी से लेकर अंदर कमरे तक में रखा सामान जल गया। आग की लपटें देख पहुंचे आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, सुरक्षा गार्ड व अन्य लोग आग बुझाने के काम में जुट गए। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


दिव्या सिंघल ने बताया कि मंगलवार को घर में वह और उनकी बेटी दो ही लोग थे। अचानक बालकनी से धुआं और लपटें उठने लगीं। कमरे से बाहर निकलकर देखा तब पता चला कि बालकनी में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी थी और वहां रखी बच्चों की साइकिल व अन्य सामान जल रहा था। देखते ही देखते आग घर में अंदर की तरफ बढ़ने लगी और ड्राइंग रूम में रखे टीवी, कूलर, सेटटॉप बॉक्स, कपड़े व अन्य कीमती सामान को भी चपेट में ले लिया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सीपी बालियान ने बताया कि दमकल को भी सूचना दी गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने तक आग को बुझा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें