कौशांबी। खोड़ा थानाक्षेत्र के संगम पार्क निवासी ब्रॉडबैंड इंजीनियर प्रदीप सिंह बघेल से दो युवकों ने फ्लैट में बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट की। प्रदीप वैशाली सेक्टर पांच निवासी सचिन त्यागी के फ्लैट पर ब्रॉड बैंड की शिकायत पर कनेक्शन ठीक करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि सचिन और उनके दोस्त ने पहले गाली-गलौज की फिर मारपीट की। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।