फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कारें खरीदने वाले आयकर विभाग के निशाने पर

Mon, 02 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान यानी आठ नवंबर के बाद जिन लोगों ने लग्जरी कारें खरीदी हैं, वह आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं। आयकर विभाग ने ऐसे लोगों की जानकारी लेने की तैयारी कर ली है। गाजियाबाद के कार संचालकों और आरटीओ से भी ब्योरा मांगने की दिशा से काम चल रहा है, जल्द ही इन्हें आयकर की ओर से पत्र भेजा भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


 परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नवंबर और दिसंबर में 2435 कारें व एसयूवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें से करीब एक हजार वाहन लग्जरी श्रेणी के हैं। इन वाहनों कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

उस वक्त मार्केट में कैश की कमी थी, तब कैसे इतने वाहन बिक गए। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग अब इन वाहन स्वामियों की लिस्ट तैयार कर रहा है ताकि इनसे पूछताछ की जा सके। एआरटीओ विश्वजीत सिंह का कहना है कि विभाग के पास कैटेगरी वाइज हर वाहनों का डाटा रहता है। आयकर विभाग के डाटा मांगने पर उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


- कुछ बैंकों में नहीं पहुंचा कैश
सैलरी डे होने के बाद भी कुछ बैंकाें में कैश नहीं पहुंचा। जहां पहुंचा, वहां पेंशनधारकों और कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से कैश दिया गया। सिंडिकेट बैंक में चार हजार रुपये दिए गए। जबकि पीएनबी में जो पहले कैश था, वही बांटा गया।

एसबीआई में भी निर्धारित कैश से कम ही दिया गया। शहर से दूर बैंक शाखाओं में परेशानी रही। वहां पर कैश नहीं पहुंचा। जिस कारण लोगों को कैश नहीं मिला। दूसरी ओर शहर के अधिकांश एटीएम अब भी शुरू नहीं हो सके हैं, जो चल रहे हैं, उसमें दो हजार के नोट ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें