बालकनी में लकड़ी का काम हुआ था। जिसके कारण आग तेजी से फैली और आग ने ऊपर के तीन मंजिलों के फ्लैट की बालकनी को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान फ्लैटों में रहने वालों में भगदड़ मच गई। सभी फ्लैटों में रहने वाले लोग भाग कर नीचे आ गए। सोसायटी के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार दमकल की आठ गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी में लकड़ी का काफी काम हुआ था। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
लोनी में पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने आई कार में आग लगी
लोनी के टीला शहबाजपुर गांव के पास बुधवार को सीएनजी भरवाने आई कार में अचानक आग लग गई। पंप कर्मचारियों घटना की सूचना पुलिस व अग्नि सम्मान विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।