फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैटरी फैक्टरी में धधकी आग, एलपीजी सिलिंडर फटा

विज्ञापन
मोहन नगर स्थित बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत दमकल विभाग
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र के साइट दो में संचालित बैटरी फैक्टरी हैक्सा कॉल टेक्नोलॉजी में 27 अप्रैल की शाम करीब 5ः35 बजे अचानक आग धधक गई। हादसे में फैक्टरी के अंदर रखे एलपीजी सिलिंडर भी फटने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की तीन टीमों ने फायर टेंडर की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि रविवार शाम करीब 5ः35 बजे गाजियाबाद निवासी राजेश शर्मा ने दमकल को फोन करके सूचना दी थी। बताया था कि उनकी बैटरी निर्माता फैक्टरी में आग लगी है। रविवार को छुट्टी के चलते फैक्टरी बंद थी। आग का पता फैक्टरी के सामने से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। वहीं पता चलते ही दमकल भी तीन फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची थी। बताया कि आग फैक्टरी के भूतल पर लगी थी। साहिबाबाद के साथ कोतवाली व वैशाली से भी फायर टेंडर भेजे गए थे। आग बुझाते समय ही फैक्टरी में रखा एलपीजी सिलिंडर भी धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि आसपास की फैक्टरी तक आग नहीं फैली और समय रहते बुझा लिया गया। सीफओ राहुल पाल ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है।

मोहन नगर स्थित बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत दमकल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें