गाजियाबाद के सूर्यनगर के देविका टावर के पास ओसन गोल्ड बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के सूर्यनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। बताया जा रहा है कि देविका टावर में ओसन गोल्ड बैंक्वेट में आग लगी है। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।