फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसपोर्ट गोदाम में आग लगी, सात पानी के टैंकरों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहीद नगर मेट्रो स्टेशन स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। गोदाम में थिनर, पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सात टैंकरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट गोदाम से धुआं निकल रहा था। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें निकलने लगी। आग लगने की सूचना पर आसपास के गोदाम भी खाली कराए गए। सूचना पाकर साहिबाबाद फायर स्टेशन के अलावा वैशाली और कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने गोदाम को दो तरफ से घेरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
केमिकल की आग होने पर दमकल विभाग ने फोम टेंडर का प्रयोग किया। आग पर लगभग डेढ़ घंटे में काबू पाया जा सका। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि इस दौरान आधा गोदाम जलने से बचा लिया गया और वहां मौजूद सामान को आमजन की मदद से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें