फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट के चलते आग लगने बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र लोनी में राज कुमार चौधरी निवासी दिल्ली ब्रज विहार की प्लास्टिक के दाना बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी फैक्टरी अचानक धुंआ निकलने लगा। उनकी फैक्टरी बंद थी। देखते ही देखते फैक्टरी से आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने से प्लास्टिक का दाना बनाने के लिए रखा कच्चा सामान जलने लगा। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक, पुलिस व दमकल विभाग को दी।
पुलिस कर्मियों ने लोगों की सहायता से फैक्टरी के गेट पर लगा ताला तोड़ा और आस पास लगे सबमर्सिबल से पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर पानी डालना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू न मिलने पर साहिबाबाद से गाड़ी मंगाई। दमकल विभाग के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में फैक्टरी मालिक द्वारा शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई गई है। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें