फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: आवासीय इलाके में चल रहे कारखाने में लगी आग, एक की हुई मौत और दो लोग झुलसे

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी स्थित आवासीय इलाके में चल रहे तीन मंजिला कारखाने में आग लगने से एक कारीगर रिहान उर्फ मुर्शिद की मौत हो गई। कारखाने में मौजूद दो अन्य कारीगर आग में झुलसने से घायल हो गए। आग मकान के दूसरी मंजिल पर लगी है। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में साड़ी पर कढ़ाई का काम होता है। करीब 10 बजे इमारत की दूसरी मंजिल से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ देर बाद आग की लपटें निकलने लगी। कारखाने के अंदर तीन मजदूर काम कर रहे थे। अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपना काम छोड़कर एकत्रित हो गए। लोग अपने घरों से पाइप के सहारे कारखाने में पानी डालने लगे। इस दौरान दो मजदूर कारखाने से पड़ोसी की छत पर कूदते हुए नजर आए। दोनों आग में झूलस चुके थे। 

इस दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल मोहम्मद साद (21) और सरफराज (22) निवासी प्रेम नगर कॉलोनी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। आग बुझाने के बाद रिहान उर्फ मुर्शिद का शव कारखाने में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। एसीपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि यह कारखाना धर्मवीर का है। लोगों के द्वारा बताया गया है कि कारखाने में साड़ी पर कढ़ाई का काम होता है। कारखाने से कुछ अनैतिक वस्तु भी मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है कि कारखाने में कुछ आतिशबाजी का भी समान बनाया जा रहा था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कारखाने मालिक के पास लाइसेंस या कागजात है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हापुड़ में कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग के बाद तनाव, पुलिस पर भी फेंके पत्थर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें