फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पटाखे से कपड़े की दुकान में लगी आग, 45 मिनट बाद पहुंची दमकल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छोटी दिवाली पर तुराबनगर मार्केट की एक गारमेंट्स की दुकान में रॉकेट पटाखे से आग लग गई। देखते ही देखते पटाखे की चिन्गारी आग बन गई और दुकान के ऊपर बने दो मंजिल गोदाम रखा कपड़ा जल गया। सूचना के बाद करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात करीब 11:45 बजे लगी आग पर करीब दो बजे काबू पाया जा सका। घटना के दौरान मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के दुकानदार जमा रहे।
विज्ञापन

तुराबनगर मार्केट में कर्मवीर नागर की पूजा हैंडीक्राफ्ट के नाम से कपड़ों की दुकान है। वह तुराबनगर व्यपार मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। व्यापारी नेता रजनीश बंसल ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे एक छत से गिरे रॉकेट पटाखे से आग लग गई। टॉप फ्लोर लगी आग ने ऊपर बने दोनों मंजिल को अपने आगोश में लिया। फायर विभाग को सूचना देने के बाद दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। करीब 45 मिनट पर अग्निशमन कर्मी दमक की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। रोड सकरा होने की वजह से पाइप लगाकर आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे तक आग लगी रही।

दीये से सोसायटी के फ्लैट में लगी आग
राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्रेवहार्ट सोसाइटी के फ्लैट संख्या सी 805 में दिवाली पूजा के लिए सजाए गए दीये से आग लग गई। फ्लैट स्वामी नरेंद्र चौहान ने बताया कि दीये से पहले घर के मंदिर में आग लगी। इसके बाद आसपास में रखे सामान और अलमारी में भी आग फैल गई, जिससे नकदी और जरूरी कागजात जल गए। आग से आसपास के दूसरे फ्लैटों की बालकनी में रखा सामान भी जल गया। पड़ोसियों व मेंटीनेंस स्टॉफ के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें