फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 14वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, खरीदारी करने गई थी पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित गोवर्धन अपार्टमेंट के 14वें फ्लोर स्थित फ्लैट में सोमवार सुबह 11ः15 बजे आग लग गई। फ्लैट में आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में हादसा शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हादसे का कारण पुष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोसाइटी में अंकिता जायसवाल का 14वीं मंजिल स्थित फ्लैट है। वह फ्लैट में इस समय अकेली रह रही थीं और घटना से कुछ देर पहले ही सामान लेने के लिए बाजार गई थी। पड़ोसियों ने उनके फ्लैट से धुआं निकलते देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी और उसी दौरान अंकिता जायसवाल को भी घटना की जानकारी दी। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंची तो आग पूरे फ्लैट में फैल चुकी थी और सारा सामान जलकर राख हो गया था। कर्मियों ने अपने उपकरणों के साथ-साथ सोसायटी के 14वें तल पर लगे अग्निशमन उपकरणों का भी इस्तेमाल किया तो करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के दौरान दमकल टीम ने घर में रखे गैस के दो सिलिंडरों को सबसे पहले निकाला था। इससे हादसा विकराल रूप धारण लेने से रोका जा सका। चूंकि सिलिंडरों में आग लगती तो दूसरे फ्लैटों तक पहुंच सकती थी। सीएफओ ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका है कि शार्ट सर्किट से ही आग लगी है। गनीमत रही कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, इस हादसे के बाद अंकिता जायसवाल के न सिर्फ गहने-नकदी बल्कि उनके अहम दस्तावेज और घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें