डासना। वेव सिटी क्षेत्र एनएच-9 स्थित एकेजी काॅलेज के पास मंलगवार को एक चाऊमीन की शाॅप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि एकेजी कॉलेज के पास अंकुर अग्रवाल की पिज्जा, चाऊमीन, पास्ता कैफे के नाम से दुकान है। दुकान में सोमवार शाम 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कैफे बांस और बल्लियों से बना था, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद
सात घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान
मसूरी। क्षेत्र में फॉल्ट की वजह से कई कालोनियों की बिजली शाम सवा चार बजे से ही गुल है। रात 11 बजे तक भी बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एचआरएम बिजलीघर से जिला जेल के अलावा रफीकाबाद, आध्यात्मिक नगर, मसूरी-1, मसूरी-2, रेलवे-स्टेशन रोड, अजीज नगर, ताज कालोनी, मुगल गार्डन, सोनू एंक्लेव, जाफर कालोनी, एमजी रोड, करीम नगर, जाकिर कालोनी में आपूर्ति की जाती है। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि उद्योग कुंज पर लाइन में कार्य किया जा रहा है। कार्य करने के लिये 4:15 बजे लालकुआं से 33 हजार लाइन का शटडाउन लिया गया था। इसके बाद फाॅल्ट आने की वजह से बिजली गुल है। फाॅल्ट को ढूंढकर उसे सही कराया जा रहा है।