फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में तीन झुग्गियों में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम को   इंदिरापुरम के न्याय खंड तीन की झुग्गियों में लगी आग के बाद जला पड़ा - फोटो : samvad
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। इंदिरापुरम के न्यायखंड-3 में बृहस्पतिवार देर रात झुग्गियों में आग से तीन झुग्गियां जलकर राख हो गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार, पांच नवंबर की रात वैशाली अग्निशमन केंद्र को इंदिरापुरम में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली तो दो फायर टैंकर भेजे गए। हालांकि त्योहारों के चलते बाजार में जाम में फंस गई। इस पर वैशाली अग्निशमन केंद्र से एक अतिरिक्त एफक्यूआरवी (फायर क्विक रिस्पांस व्हीकल) भी रवाना की गई। कंट्रोल रूम को भी जाम की स्थिति से अवगत कराया गया। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद दमकल की टीम जाम से निकलकर न्यायखंड-3 में शुक्र बाजार पार्क के सामने स्थित झुग्गियों में पहुंची। वहां आग की लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तीन लोगों की झुग्गियां और सामान जला
सीएफओ ने बताया कि आग से विक्की, सत्य और सागर की झुग्गियां और सामान जल गया। तीनों मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़ के रहने वाले हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर तीनों पीड़िताें का कहना है कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। ऐसे में अब दिवाली की खुशियों से पहले आग ने उनकी गृहस्थी उजाड़ गई। अब उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें