इंदिरापुरम। कनावनी झुग्गियों के पास बने कबाड़ के गोदाम में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से 18 झुग्गियां जल गईं और वहां बंधी दो बकरियां जिंदा जल गईं।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन पर करीब 12 बजे सूचना मिली कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में झुग्गी-झोपड़ियों के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगी है। सूचना पाकर फायर स्टेशन वैशाली से कर्मियों ने तीन पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर स्टेशन कोतवाली से दो पानी के टैंकरों को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे में आग पर पुरी तरह काबू पा लिया गया। सीएफओ ने बताया कि समय पर नहीं पहुंचते तो बढ़ी घटना हो सकती थी। आसपास बनी करीब 100 से अधिक झुग्गियां आग की चपेट में आ सकती थी।