एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे लोगों ने रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता देखा था। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। वहीं रेस्तरां के ऊपर संचालित ओयो होटल से भी लोग बाहर निकलने लगे।
एसीपी साहिबाबाद कार्यालय के सामने स्थित प्लूटो रेजिडेंसी नाम की तीन मंजिला इमारत में 10 अक्तूबर की रात अचानक आग धधक गई। देखते ही देखते आज ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल के कर्मियों ने रेस्तरां के ऊपर संचालित ओयो होटल को भी खाली कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे लोगों ने रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता देखा था। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। वहीं रेस्तरां के ऊपर संचालित ओयो होटल से भी लोग बाहर निकलने लगे। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकल की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू व आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान होटल में ठहरे हुए लोगों और रेस्तरां से ग्राहकों को बाहर निकाला गया। वहीं भीड़ को भी दूर किया गया।
इसके बाद दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाकर कूलिंग कार्य किया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। विस्तृत जांच के लिए शनिवार को टीम बनाकर मौके पर भेजी जाएगी।