फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से कूड़े में लगी आग, 100 झुग्गियां बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर एक स्थित बिजली घर के ट्रांसफॉर्मर में अचानक धमाका होने के साथ निकली चिंगारी से घास में आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर के पास मौजूद करीब 100 झुग्गियों की तरफ बढ़ती आग को दमकल की टीम ने रोका। इससे बड़ा हादसा होने से बचाया जा सका। हादसा सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ था।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन पर झुग्गी-झोपड़ी में आग की सूचना मिली थी। दो फायर टेंडर के साथ दमकल की टीम मौके पर भेजी गई। हालांकि उस दौरान आग झुग्गियों से कुछ दूर थी। इसके बाद टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद घास व कूड़े में लगी आग पर काबू पाया। हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। समय से सूचना मिलने की वजह से आग को फैलने और झुग्गी-झोपड़ी समेत बिजली घर तक आग पहुंचने से रोकने में सफलता मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें