लोनी। अंकुर विहार कॉलोनी स्थित फर्नीचर की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। जिस दुकान में आग लगी थी, उसके ऊपर फ्लैट बने हुए हैं। फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
अंकुर विहार डीएलएफ एमएम रोड स्थित चार मंजिला इमारत हैं। इस इमारत में फैजान निवासी डाबर तालाब की फर्नीचर की दुकान है। रविवार सुबह अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। वहीं, फ्लैटों में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।