फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल संचालक के बेटे से 25 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। स्कूल संचालक से इंटरनेट कॉलिंग कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने संचालक के बेटे को जान से मारने की सुपारी मिलने की धमकी देकर फिरौती मांगी थी। संचालक से 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 46,400 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी में एक स्कूल संचालक के बेटे दीपेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनसे इंटरनेट कॉलिंग कर अज्ञात ने 25 लाख रुपये की मांग की थी। कॉल करने वाले ने कहा कि था कि तुम्हें मारने की सुपारी मिली है। बचना है तो 25 लाख रुपये देने होंगे। दीपेश धमकी से डर गया। आरोपी ने अपने बताए पते पर 50 हजार रुपये रखने के लिए कहा था। दीपेश थैले में रकम लेकर रखकर चला आया, जिसे आरोपी ने उठा लिया।
इसके बाद पुलिस ने पूछताछ और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर आरोपी आलोक को गिरफ्तार किया। आलोक 10वीं पास है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यू-ट्यूब के माध्यम से इंटरनेट कॉलिंग करना सिखा था। गूगल के माध्यम से पता चला था कि कुछ एप्लीकेशन ऐसी हैं, जिनके माध्यम से अपनी पहचान छुपाते हुए ऑनलाइन कॉल की जा सकती है। जिससे मोबाइल ट्रैकिंग और सीडीआर निकाले जाने पर भी कॉल डिटेल प्राप्त नहीं होती। इसके बाद दीपेश शर्मा से फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें