फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में लगी आग, ई-रिक्शा और बाइक आए चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। श्याम इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार देर रात एक विद्युत उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घटना के समय फैक्टरी बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

आग की चपेट में भूतल पर खड़ा एक ई-रिक्शा और बाइक भी आ गए। प्रथम तल पर रखा लाखों रुपये का सामान भी जल गया। लोनी निवासी अमन तिवारी की यह तीन मंजिला फैक्टरी बल्ब के होल्डर और स्विच बनाती है। शनिवार शाम काम खत्म होने के बाद कर्मचारी फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने फैक्टरी से धुआं निकलता देखकर अमन तिवारी को सूचना दी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी।
दमकल उपनिरीक्षक गौरव कुमार के अनुसार, लोनी फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर साहिबाबाद से भी एक फायर टेंडर रवाना किया गया था। तीन फायर टेंडर की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी मालिक ने शॉर्ट सर्किट के कारण पहले ई-रिक्शा में आग लगने की आशंका जताई है। दमकल अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें