शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित मकान में आग लगने के बाद की पहली मंजिल की इस ग्रिल को तोड़कर ब
- फोटो : File Photo
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी हरदीप सिंह के मकान में 10 जुलाई की रात आग लग गई। हादसा इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ। घर में धुआं भरने पर परिवार को पता चला, लेकिन जब तक आग में फंस गए। इसके बाद उन्होंने फ्लैट की ग्रिल काटकर लोगों की मदद से पत्नी और बच्चों के साथ कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हरदीप सिंह ने बताया कि वह पत्नी और दो बेटों के साथ शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित मकान की पहली मंजिल में किराये पर रहते हैं। दो दिन पहले हुई बारिश में जलभराव से होकर स्कूटी लेकर आए थे। स्कूटी में पानी जाने के बाद उन्होंने उसकी बैटरी निकालकर घर में रख दी थी। शुक्रवार देर रात अचानक बैटरी फटी और उसके नीचे रखे गद्दे में आग लग गई। धुआं जब उनके कमरे में भरना शुरू हुआ तो उनको आग का पता चला। मगर जब तक आग बाहरी हिस्से में फैल चुकी थी और दरवाजे से बाहर निकलना भी मुश्किल था। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया। कमरे के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल काटकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों को पहले नीचे उतारा और उसके बाद खुद की जान बचाई। सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हरदीप सिंह ने बताया कि आग में रसोई का सारे बर्तन व अन्य सामान, लकड़ी की अलमारी समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि हादसा इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ था और कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग को बुझा दिया गया था।
-