फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शार्ट सर्किट से बेकरी में लगी आग, 35 लाख का सामान हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोनी। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में बुधवार तड़के शार्ट सर्किट से बेकरी की दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक फायर टेंडर से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान मालिक ने करीब 35 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की दिल्ली-99 सोसायटी निवासी मोहन सिंह डागर की लोनी के पास राहुल गार्डन कॉलोनी में मां वैष्णो मिल्क एजेंसी एंड बेकरी के नाम से दुकान है। मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दुकान के ऊपर रहने वाले किराएदारों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने इसकी जानकारी दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक और दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उस समय दुकान के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी। शटर खोलते ही आग की लपटें और धुएं का गुबार बाहर निकलने लगा। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। दुकानदार ने बताया कि उनका करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में दुकान मालिक ने मीटर के पास शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें