फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छत से महिला पर फेंकी ईंट,तीन महिलाओं ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लोनी थानाक्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला पर छत से ईंट फेंककर हमला करने का मामला सामने आया है। ईंट से महिला घायल होकर सड़क पर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद तीन महिलाओं ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अशोक विहार कॉलोनी निवासी जयचंद की पत्नी सावित्री ने बताया कि 31 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह लोनी बाजार जा रही थीं। रास्ते में पड़ोसी भीम के घर के पास पहुंचने पर उसकी पत्नी ने छत से उन पर ईंट फेंक दी। ईंट सिर में लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आरोप है कि इसके बाद भीम की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाली अंजू और रेनू को बुलाकर तीनों ने मारपीट की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें