फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट में खड़ी पुरानी कार में लगी आग

विज्ञापन
तुलसी निकेतन चौकी के पास खड़ी गाड़ी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत दमकल विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन चौकी के पास एमके रेस्तरां के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी कार में बुधवार शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम 5:29 बजे कंट्रोल रूम को कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खाली प्लॉट में काफी समय से खड़ी पुरानी कार में आग लगी हुई थी। दमकलकर्मियों ने फायर सर्विस वाहन (एमएफई) से पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि उक्त कार अफजलपुर निवासी राहुल के वर्कशॉप की है और काफी समय से प्लॉट में खड़ी थी। हालांकि, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें