फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: फर्रुखनगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Tue, 24 Nov 2026 11:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शैलेंद्र पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा के फर्रुखनगर स्थित टेंट हाउस के सामान के गोदाम में आग लगी थी। दमकलकर्मियों की तत्परता से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
फर्रुखनगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखनगर में मंगलवार देर रात टेंट हाउस के सामान के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर एक घंटे में काबू पा लिया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, मंगलवार रात 1:48 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद पर फर्रुखनगर स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी साहिबाबाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि शैलेंद्र पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा के शनि मंदिर, असालतपुर, फर्रुखनगर स्थित टेंट हाउस के सामान के गोदाम में आग लगी थी।

फायर सर्विस की टीम ने मौके पर एमएफई (मिनी फायर इंजन) से होज लाइन फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि दमकलकर्मियों की तत्परता से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें