फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर 13 रुपये के बहाने उड़ाए 5.92 लाख रुपये, आईजीएल कर्मचारी बताकर ठगा

Tue, 24 Nov 2026 10:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

साइबर ठगों ने पीड़ित को आईजीएल के नाम से एक फर्जी एपीके फाइल भेजी और बिल अपडेट करने के लिए इसे इंस्टॉल करने का निर्देश दिया। पीड़ित ने जैसे ही ठगों के निर्देशों का पालन किया, तो उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। ठगों ने पीड़ित के आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो बार तथा आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से एक बार रुपये निकाले।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। ठगों ने खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का कर्मचारी बताकर गैस कनेक्शन कटने का झांसा दिया और मात्र 13 रुपये का बकाया बिल अपडेट करने के बहाने पीड़ित के खाते से 5,92,643 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी अश्विनी कुमार के पास 17 नवंबर की दोपहर व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को आईजीएल से जुड़ा बताते हुए कहा कि बिल अपडेट न होने के कारण उनका गैस कनेक्शन कटने वाला है। कनेक्शन बचाने के लिए उन्हें एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। शाम करीब चार बजे जब अश्विनी ने उस नंबर पर कॉल किया, तो ठग ने उन्हें व्हाट्सएप पर 'update my Bal' लिखकर भेजने को कहा।  

फर्जी एप डाउनलोड करते ही हैक हुआ फोन
ठग ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर आईजीएल के नाम से एक फर्जी एपीके फाइल भेजी और बिल अपडेट करने के लिए इसे इंस्टॉल करने का निर्देश दिया। पीड़ित ने जैसे ही ऐप खोलकर प्रक्रिया पूरी की, स्क्रीन पर 13 रुपये के बकाया भुगतान का विकल्प आया। अश्विनी ने जैसे ही अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज कर 'पे' बटन दबाया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। 
विज्ञापन

 
फोन हैक होते ही साइबर ठगों ने पीड़ित के आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो बार में क्रमशः 1,99,898 रुपये और 1,97,838 रुपये तथा आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1,94,847 रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई और फिर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें