गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी की दसवीं मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। क्रॉसिंग रिपब्लिक की GH-7 सोसाइटी में यह हादसा हुआ। फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक की GH-7 सोसाइटी में रविवार को दसवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। फ्लैट से धुआं और लपटें उठती देखकर सोसाइटी के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम और दमकल कर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी, उसमें उस समय कोई मौजूद नहीं था। फ्लैट बंद होने के कारण आग अंदर ही फैलती रही। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग किसी पटाखे के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।