फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला से अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मचारी से हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-3 एफ में शनिवार सुबह घर से कूड़ा लेने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारी पर एक महिला ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि धूम्रपान करने से मना करने पर उसने बदसलूकी की। घटना के बाद महिला ने कर्मचारी के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। वैशाली सेक्टर-3 एफ निवासी अंकिता वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी उनके घर के बाहर पहुंचा था। इस दौरान कर्मचारी धूम्रपान कर रहा था। महिला ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने का विरोध किया और उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों का रोजाना लोगों से संपर्क होता है। ऐसे में उन्हें नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। किसी भी विवाद की स्थिति में अभद्रता करने के बजाय संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें