फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रॉनिका सिटी की प्रिंट पैक फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर बी-तीन प्लॉट नंबर डी-12 स्थित प्रिंट पैक फैक्टरी में बुधवार को अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि लोनी स्टेशन पर व्यक्ति ने आकर सूचना दी कि ट्रॉनिका सिटी सेक्टर बी 3 में प्लाॅट नंबर डी 12 स्थित फैक्टरी में आग लगी है।
इसके बाद टीम पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंची। जानकारी हुई कि रतनलाल शर्मा की भूमि पर बनी फैक्टरी में आग लगी है। करीब 600 वर्ग मीटर फैक्टरी के भूतल, दो मंजिला पर आग लगी थी। टीम ने तीन हौज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
फैक्टरी में काफी धुआं होने के कारण अंदर जा पाने में परेशानी हो रही थी। टीम के दो सदस्य बीए सेट पहनकर फैक्टरी के अंदर घुसे। कुछ ही देर में कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें