फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाय को पीटने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के शंकर विहार स्थित गली नंबर चार में रहने वाले एक किशोर ने गली में आई गाय को बेल्टों से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामला 15 जनवरी का है। वायरल वीडियो जब विश्व हिंदू परिषद के पास पहुंचा तब संगठन के खोड़ा सहमंत्री मनीष मिश्रा ने पुलिस से शिकायत की। 21 जनवरी को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


संगठन सहमंत्री मनीष मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो उन्हें मिला था। वीडियो 15 जनवरी की दोपहर करीब 2:29 बजे का था। 1:18 मिनट के इस वीडियो में गली में जाती हुई गाय को बेरहमी से बेल्ट मारता एक किशोर दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया और विरोध किया तब आरोपी ने उन्हें भी धमकी देते हुए बेल्ट निकालकर मारने के लिए बढ़ता दिखा। वीडियो के आधार पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि वीडियो की शुरुआत में गाय आरोपी के घर के सामने धूप में सूखने के लिए रखी दालें व अन्य खाद्य पदार्थों को खाती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान एक महिला घर से शोर मचाते हुए बाहर निकलती है। पीछे से किशोर दौड़ता हुआ आता है और गाय को बेल्ट से पीटना शुरू कर देता है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। मौके पर उसके पिता मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें