फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजलीघर में आग, कई जगह ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के विक्रम एन्क्लेव स्थित 35/11 केवीए क्षमता के बिजली घर में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने कई ट्रांसफार्मर और बिजली घर के बाहर लगे खंभे को चपेट में ले लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों की सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली घर में आग लगने की वजह से शालीमार गार्डन के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को अंधरे में रहना पड़ा।
वहीं जोन तीन के मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि आग लगते ही जैसे ही सूचना मिली बिजली आपूर्ति को बंद कर दी गई है। दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम किया गया।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद आग लगाने वाले दोषी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नुकसान और कारण का पता पता चलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली आपूर्ति बंद होने की शालीमार गार्डन के कई इलाकों में लोगों को परेशानी हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद अन्य ट्रांसफार्मर से आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें